मंगलवार, 16 अगस्त 2016

🚩🔱 ❄ «ॐ»«ॐ»«ॐ» ❄ 🔱🚩

※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
  🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

 🌹❄श्री राधाकृष्ण लीलामाधुर्य❄🌹

🌹 श्रीराधा कृष्ण की मधुर-लीलाएँ :

( गत ब्लाग से आगे )

🌹 श्रीप्रेम-प्रकाश-लीला :

 ‘पद-रत्नाकर’ से ......

(राग देश-तीन ताल)
दोऊ सदा एक रस पूरे ।
एक प्रान, मन एक, एक ही भाव, एक रँग रूरे ।।
एक साध्य, साधनहू एकहि, एक सिद्धि मन राखैं ।
एकहि परम पवित्र दिब्य रस दुहू दुहुनि कौ चाखैं ।।
एक चाव, चेतना एक ही, एक चाह अनुहारै ।।
एक बने दो एक संग नित बिहरत एक बिहारै ।।

🌹 श्रीसाँझी-लीला :

🌹 मंगलाचरण :

(श्लोक)
राधाकरावचितपल्लववल्लरी के राधापदांकविलसन्मधुरस्थली के ।
राधायशोमुखरमत्तखगावलीके राधाविहारविपिने रमतां मनो मे ।।

‘हे मेरे मन! तू श्रीराधा कर कमल सौं स्पर्श करे भए पल्लवन वारी वल्लरीन सौं मण्डित, श्रीराधा-पदांकन सौं सोभित मनोहर स्थलन सौं युक्त एवं श्रीराधा-यशगान सौं मुखरित मत्त खगावली द्वारा सेवित श्रीराधा-कुञ्ज-केलि-कानन श्रीबृन्दाबन में रमण कियौ कर।’

समाजी-

पद (राग ईमन, तीन ताल)
और कोऊ समझौ सो समझौ, हम कूँ इतनी समुझ भली ।
ठाकुर नंदकिसोर हमारे, ठकुराइन बृषभान-लली।।
श्रीदामादिक सखा स्याम के, स्यामा सँग ललितादि अली ।
ब्रजपुर बास, सैल-बन बिहरन, कुंजन-कुंजन रंग रली ।।
इन के लाड़ चहूँ सुख अपनौ, भाव-बेलि रस फलन फली ।
कहैं भगवान हित रामराय प्रभु सब ते इन की कृपा बली ।।

श्रीजी-

पद (राग धुन गारौ, तीन ताल)
बृंदाबन फूलन सौं छायौ ।
चलौ सखी फुलवा बीनन कूँ साँझी कौ दिन आयौ ।।
प्रेम-मगन ह्वै साँझी चीतौ, पचरँग रंग बनाऔ ।
बृंदाबन हित रूप लाल के मन में मोद बढ़ाऔ ।।

सखीयौ! साँझी के दिन आय गए हैं, सो चलौ बृंदाबन में सौं फूल बीनि ल्यावैं, ता पाछें अनेक रंगन के फूल भरि कैं ऐसी साँझी सजाऔ, जाकौं देखि कैं प्यारे स्याम सुंदर अति प्रसन्न होयँ।
सखी- हाँ, प्यारीजी! बृंदाबन में बड़े ही सुंदर फूल खिले हैं, अब बेगि ही पधारौ ।
(श्रीजी सब सखीन कूँ संग लै कैं बृंदाबन पधारैं) (पटापेक्ष)
श्रीकृष्ण-(बृंदाबन में विराजे हैं)

( शेष आगे के ब्लाग में )

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
 🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

  🌹: कृष्णा : श्री राधा प्रेमी : 🌹          
 https://plus.google.com/113265611816933398824

🌹धार्मिक पोस्ट पाने या हमारे सत्संग में सामिल होने के लिए हमें " राधे राधे " शेयर करें 💐
 : मोबाइल नम्बर .9009290042 :

※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें