मंगलवार, 2 अगस्त 2016

🚩🔱 ❄ «ॐ»«ॐ»«ॐ» ❄ 🔱🚩

※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
  🌹🌟 राधे नाम संग हरि बोल 🌟🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

 🌹❄श्री राधाकृष्ण लीलामाधुर्य❄🌹

🌹श्रीराधा कृष्ण की मधुर-लीलाएँ :
🌹श्रीप्रेम-प्रकाश-लीला :

( गत ब्लाग से आगे )

(दोहा)
बिधिनाँ सब बिधि वेद पढ़ि दीनौं ब्याह कराय ।
हृदय राखि छबि जुगल की चले परम हरषाय ।।
कोई यह जानी नहीं लीला परम अनूप ।
लीलामय लीला करन फिर भए बाल सरूप ।।
(श्रीकृष्ण बालरूप सौं श्रीजी की अँगुरिया पकरें घर पधारैं)
श्रीजी-(यशोदाजी कूँ बुलावैं)
मैया, ये लाला मोकूँ बाबा ने खिरक में दियौ, लेऔ ।
यशोदा-ला बेटी! मैं तेरौ बड़ौ गुन मानूँगी ।

(दोहा)
रूप-गुन-बली, अति निपुन, जा सम और न कोय ।
बृद्धा की आसीम है, मिलै तोहि पति सोय ।।
(श्रीजी अपने घर पधार पुनः सखिन के संग फूल बीनबै पधारैं)

समाजी-
(कवित्त)
चलत है सखिन संग छबि सौं छबीली बाल,
जोति छूटी अंग सौं धरनि पर छाई है।
मुसिकन लखि मंद, चंद छिप्यौ है गगन माँहि,
अऩँग-तिय हार लखि हारि मन लाई है ।।
कुँवर, मतिमंद जानि चरन अरबिंद करन
पान मकरंद आज भीर उठि धाई है।
भौंरन की कतारन सौं बटोही हू जानि जात,
भानु की लली आज याही गली आई है।।

श्रीजी- सखी! कहा यही श्रीवृन्दावन है?
सखी- हाँ, प्रिये! यही श्रीकृष्ण क्रीड़ा कानन है।
(सुनतें ही श्रीजी के हाथ सौं फूल की डलिया गिरि जाय)
श्रीजी- सखी! कौन कौ नाम सुनायौ?
सखी- प्यारी, यह श्रीकृष्ण-क्रीड़ा-स्थल है; परंतु आप कूँ यह कहा भयौ? प्यास लगी होय तौ पानी लाऊँ, अपने मन की बात बताऔ।
श्रीजी – श्री-कृ-ष्ण – कृ-ष्ण।
सखी- चलौ, घर चलें।
श्रीजी- ओह, श्रीकृष्ण! कितना मधुर नाम है।
सखी- लाडिली! यह आप की कहा दसा भई? अंग ऐसौ मुरझाय गयौ है, मानों एक पच्छ सों कछु खायौ ही न होय; केस बिखरि गये हैं, सिर पै सारी ठहरै नहीं है, हम सौं बात हू नहीं करौ हौ, नेत्र रोय-रोय कैं लाल करि लिए हैं, कछु हमैं तो बताऔ।

श्रीजी-
पद (राग आसावरी, ताल चौताल)
कृष्ण नाम जब ते मैं स्त्रवन सुन्यौ री आली,
भूली री भवन मैं तौ बाबरी भई ।
भरि-भरि आवत नैन, चितहू न परत चैन,
मुखहू न फुरत बैन,
तन की दसा कछु और ही भई ।।
जेते नेम धरम ब्रत कीने मैं बहुत बिधि
रोम-रोम भई मैं तौ श्रवन-मई ।
नंददासप्रभु जाके श्रवन सुनें यह गति भई,
माधुरी मुरति किधौं कैसी दई ।।

( शेष आगे के ब्लाग में )

 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※
 🌹۞☀∥ राधेकृष्ण: शरणम् ∥☀۞🌹
 ※❖ॐ∥▩∥श्री∥ஜ ۩۞۩ ஜ∥श्री∥▩∥ॐ❖※

  🌹: कृष्णा : श्री राधा प्रेमी : 🌹          
 https://plus.google.com/113265611816933398824

🙏🏻 धार्मिक पोस्ट पाने या हमारे सत्संग में सामिल होने के लिए " राधे राधे " शेयर करें 💐
 : मोबाइल नम्बर .9009290042 :

※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें